शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की खुशी मना रहे हैं क्रूर चीनी, मौत की कामना; सोशल मीडिया पर पोस्ट

हमले के बाद आबे सड़क पर गिर गए। उनके सीने पर खून देखा जा सकता है।टोक्यो। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर आज सुबह नारा शहर में एक जनसभा के दौरान एक शख्स ने गोलियां चला दीं और इसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच चीनी राष्ट्रवादियों की ओर से शिंजो आबे पर हमला किए जाने पर खुशी जाहिर करने की बात सामने आई है। यही नहीं इन लोगों ने शिंजो आबे की मौत की कामना भी की है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इन लोगों ने पोस्ट किए हैं। फिलहाल शिंजो आबे का इलाज चल रहा है और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया था।

क्वाड संगठन के अगुवा थे शिंजो आबे, क्यों चिढ़ता है चीन

यही नहीं चीन और जापान के बीच सीमा विवाद भी रहा है। दक्षिण चीन सागर को लेकर भी दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद रहे हैं। हालांकि भाजपा और जापान के अच्छे रिश्ते हैं और दोनों एक-दूसरे को मित्र देश का दर्जा देते हैं। शिंजो आबे की भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से भी अच्छे रिश्ते रहे हैं। बीते साल भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्म विभूषण सम्मान भी दिया गया था, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। कहा जा रहा है कि दो गोलियां लगने के बाद शिंजो आबे रैली स्थल पर ही गिर पड़े। गोलियां लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था।