Skip to content
  • Friday, July 11, 2025
India Link 24

India Link 24

  • Home
  • मुख्य समाचार
    • राजनीती
    • सम्पादकीय
    • स्पेशल
    • हमारे कॉलमिस्ट
    • विशेष
  • देश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • अन्य राज्य
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • प्रयाग
  • महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई
  • मनोरंजन
  • खेल
  • कही-अनकही सचकही
  • बिज़नेस
  • Home
  • एक बार कल्याण को साथ लाकर दंश झेल चुकी है सपा, कांग्रेस को संभल मुद्दे पर नहीं आने देगी आगे
Main Slide उत्तर प्रदेश कही-अनकही सचकही मुख्य समाचार राजनीती लखनऊ विशेष सम्पादकीय हमारे कॉलमिस्ट

एक बार कल्याण को साथ लाकर दंश झेल चुकी है सपा, कांग्रेस को संभल मुद्दे पर नहीं आने देगी आगे

December 6, 2024
I watch

उपेन्द्र नाथ राय

लखनऊ। संभल मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को अल्पसंख्यक समाज की अगुवाई किसी भी दूसरे दल का मंजूर नहीं है, क्योंकि वह एक बार रामभक्त कल्याण सिंह से समझौता कर भुगत चुकी है। जब उसे प्रदेश में अचानक 12 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था और कांग्रेस की 12 सीटें बढ़ गयी थी। यही कारण है कि इंडिया गठबंधन का हिस्सा होते हुए समाजवादी पार्टी यह नहीं चाहती कि राहुल गांधी या कांग्रेस संभल मुद्दे पर अगुवा बने।
बात 2009 लोकसभा चुनाव की है, जब मुलायम सिंह यादव भाजपा से बगावत करने वाले कल्याण सिंह को अपनी तरफ मिला चुके थे। उनको अपने साथ लेकर लोकसभा चुनाव में उतरे थे। इसके बाद मुस्लिम समाज सपा से विदक गया और कांग्रेस की तरफ झुक गया। एक आंकलन के अनुसार 60 प्रतिशत मुस्लिम समाज ने कांग्रेस को वोट किया, जबकि समाजवादी पार्टी को 30 प्रतिशत मुस्लिम समाज ने ही वोट किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी को बहुत धक्का लगा। इससे पहले मुल्ला मुलायम कहलाने में आनंद की अनुभूति करने वाले मुलायम सिंह से मुसमान विदक चुके थे। इसका फायदा कांग्रेस को हुआ।
इसके बाद समाजवादी पार्टी ने कल्याण सिंह से किनारे करना शुरु कर दिया और वे सपा से बाहर हो गये। 2009 लोकसभा चुनाव के परिणामों की बात करें तो कई चुनावों के बाद कांग्रेस को उप्र में दोगुनी सीटों का इजाफा हुआ था। 2004 में मात्र नौ लोकसभा सीटों पर जीतने वाली कांग्रेस को 2009 में 21 सीटों पर जीत हासिल मिली थी। कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी 6.21 प्रतिशत वोट का इजाफा हुआ था और कांग्रेस को उप्र में 18.25 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी को 12 सीटों का नुकसान हुआ था। 2004 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटों पर परचम लहराने वाली समाजवादी पार्टी 23 सीटों पर सीमट गयी। उसके वोट प्रतिशत में भी 3.48 प्रतिशत की कमी आयी और 23.26 प्रतिशत की कमी आयी। वहीं भाजपा की सीटों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और दस सीटों पर ही उसे विजय हासिल हुई। बसपा को सिर्फ एक सीट का फायदा हुआ और वह 19 से 20 सीट पर पहुंच गयी।
उसके बाद समाजवादी पार्टी ने गलती में सुधार किया और उसने मुस्लिम समाज को मिलाए रखने के लिए हर तरह से जतन किये। उप्र में किसी तरह का कोई बवाल हो, समाजवादी पार्टी का सबसे पहले बयान आता है। कांग्रेस इसी वोट बैँक को पुन: 2009 की स्थिति में लाना चाहता है। इस कारण वह अडानी के साथ ही संभल मुद्दे पर समाजवादी पार्टी से पिछड़ना नहीं चाहती, लेकिन वह जैसे ही बोलती है, समाजवादी पार्टी के नेताओं के कान खड़े हो जाते हैं।
इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि सपा-कांग्रेस के बीच एक वर्ग के वोट बैंक को लेकर आपसी झगड़ा है। कांग्रेस आकाशबेल की तरह है, जो देखने में सुंदर लगती है, लेकिन जिस पेड़ पर चढ़ती है, उसे ही समाप्त कर देती है। उप्र में भी कांग्रेस सपा को समाप्त करने पर तुली हुई है। आने वाले समय में कांग्रेस खुद तो समाप्त होगी, साथ ही समाजवादी पार्टी को भी समाप्त कर देगी।

Post navigation

‘मेरे भाई की मौत हो गई है… 1 घंटे से जाम में फँसा हूँ’: गाजीपुर बॉर्डर पर लगे ‘राहुल गाँधी मुर्दाबाद’ के नारे, कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं को पब्लिक ने पीटा
‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’; AAP का BJP पर ‘पुष्पा’ वाला पलटवार, दिल्ली चुनाव से पहले तेज हुई पोस्टर वार

ताजा खबर

Main Slide उत्तर प्रदेश मुख्य समाचार लखनऊ

“सनातन धर्म के प्रसार के लिए एकजुट होने की जरूरत”- स्वामी आशुतोषानन्द गिरी

June 20, 2025
India Link 24
Main Slide उत्तर प्रदेश मुख्य समाचार राजनीती लखनऊ

मुलायम मुसलमानों के हमदर्द थे जबकि अखिलेश सिर्फ स्वार्थी- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

June 12, 2025
India Link 24
Main Slide उत्तर प्रदेश मुख्य समाचार राजनीती लखनऊ

कभी न्यूज चैनल का मालिक, कभी BSP का नेता… पुराना घोटालेबाज है विजेंद्र सिंह हुड्डा

June 12, 2025
India Link 24
Main Slide गुजरात दिल्ली देश मुख्य समाचार

अहमदाबाद में बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार

June 12, 2025
India Link 24

मनोरंजन

Main Slide दिल्ली देश मनोरंजन मुख्य समाचार

‘ब्राह्मणों पर मु%गा, कोई दिक्कत?’: अनुराग कश्यप ने हिन्दू घृणा में पार की हद, ‘फुले’ फिल्म की रिलीज में देरी से हुए आग-बबूला, CBFC को कहा भला-बुरा

April 18, 2025
I watch

कही-अनकही सचकही

Main Slide कही-अनकही सचकही देश राजनीती विशेष स्पेशल हमारे कॉलमिस्ट

वाजपेयी, विचार और वैचारिकी के 100 वर्ष…

December 25, 2024
I watch
Main Slide कही-अनकही सचकही मुख्य समाचार राजनीती विशेष स्पेशल हमारे कॉलमिस्ट

अटलजी का सुशासन स्वराज और सुराज का प्रतीक

December 24, 2024
I watch
Main Slide कही-अनकही सचकही मुख्य समाचार विशेष स्पेशल हमारे कॉलमिस्ट

संसद में राहुल क्यों कर रहे दादी इंदिरा का अपमान?

December 17, 2024
I watch
Main Slide उत्तर प्रदेश कही-अनकही सचकही मुख्य समाचार राजनीती लखनऊ विशेष सम्पादकीय हमारे कॉलमिस्ट

एक बार कल्याण को साथ लाकर दंश झेल चुकी है सपा, कांग्रेस को संभल मुद्दे पर नहीं आने देगी आगे

December 6, 2024
I watch
Copyright © 2025 India Link 24
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress