कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे शख्स का दावा, राहुल गांधी की पोल खोलूंगा, तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे

नई दिल्ली।  कांग्रेस से निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कहा कि वो कांग्रेस अध्यक्ष का इस तरीके से पोल खोलेंगे, कि राहुल गांधी किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रह पाएंगे, आपको बता दें कि श्रीकांत जेना और कोरापुट से पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागारिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से कांग्रेस से निलंबित किया गया है, दोनों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से ओडिशा ईकाई ने निष्कासित किया है।

जेना ने की प्रेस कांफ्रेस 
पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद नाराज श्रीकांत जेना ने मीडिया से बात की, उन्होने कहा कि मैं जानता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा आएंगे मैं उसी दिन उनकी पोल खोलूंगा, जिससे वो जनता के बीच अपनी मुंह दिखाने के लायक नहीं रह पाएंगे, हालांकि उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष पर क्या महाखुलासा करेंगे, इस बारे में उन्होने कुछ नहीं बताया है।

जेना का आरोप 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ओडिशा की सत्ता पटनायक परिवार के पास ही रहने देना चाहते हैं, इसी वजह से उन्होने बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ महागठबंधन का ऐलान किया है, आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में सियासी तापमान बढा हुआ है।

कांग्रेस के लिये उपयुक्त नहीं 
जेना ने आगे बोलते हुए कहा कि वो कभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे, लेकिन वो कांग्रेस पार्टी के लिये उपयुक्त नहीं बैठते हैं, क्योंकि उन्होने खनिजों को लूटकर धन इकट्ठा नहीं किया है, श्रीकांत जेना ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक पर भी कई आरोप लगाये, जिसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अनुशासनहीन लोगों के लिये कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।

ओडिशा में बढ गया है राजनीतिक तापमान 
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ओडिशा का राजनीतिक तापमान बढा हुआ है, खुद पीएम मोदी पिछले एक महीने में तीन बार ओडिशा का दौरा कर चुके हैं, पिछले साल निकाय चुनावों में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पार्टी यहां लगातार कमल की जड़े बिठाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *