पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों में से 100 को किया रिहा, वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आए

नई दिल्ली।  पाकिस्तान की जेलों में बंद 360 भारतीय कैदियों में 100 को रिहा कर दिया गया है, वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आ गए हैं। पाकिस्तान ने सजा पूरी हो चुके 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया था, जिसका पहला जत्था आज (08 अप्रैल) भारत पहुंचा है। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक कुछ ही दिनों पहले वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि मौजूदा समय में पाकिस्तान की जेलों में कुल 537 भारतीय कैदी बंद हैं जिनमें 483 मछुआरे और 54 अन्य नागरिक हैं।

रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक सोमवार को 100 भारतीय मछुआरों को छोड़ा जाना था और आज 100 कैदियों को छोड़ दिया गया। इसके अलावा अब के बाद अगले 100 मछुआरों की रिहाई 15 अप्रैल को की जाएगी। फिर इसके अगले हफ्ते यानि 22 अप्रैल को 100 और मछुआरे और 29 अप्रैल को 5 मछुआरे तथा 55 अन्य नागरिकों की रिहाई की जाएगी। कुल मिलाकर 360 भारतीय कैदियों की रिहाई होनी है, जिनमें से 100 को रिहा कर दिया गया है।

ANI

@ANI

Punjab: 100 out of 360 Indian prisoners released by Pakistan upon completion of their sentences, enter India through Attari-Wagah border

98 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

आज रिहा हुए 100 भारतीयों के घर वापस आने के बाद 260 कैदी बचेंगे, जिनकी तीन जत्थों के रूप में रिहाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *