9 अगस्‍त, शुक्रवार का राशिफल: पढ़ें सातवीं राशि के लिए क्‍या भविष्‍यवाणी है, क्‍या वो आपकी है ?

मेष राशिफल – आज का दिन मिश्र फलदायी है। गणेशजी आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की एवं रागद्वेष से दूर रहने की सूचना देते हैं। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहिएगा। रहस्यमयी बातों में आज आपको रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। संभवतः आज प्रवास टालिएगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएँ खडी हो सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्घियों के प्राप्त होने के योग हैं।
वृषभ राशिफल
गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएँगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता छलकेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

मिथुन राशिफल
गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएँगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता छलकेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।
कर्क राशिफल
शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगो को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

सिंह राशिफल
आज सावधानी रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से संभल सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिकरुप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशिफल
अपने मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम न रहेगा तो मनदुःख के प्रसंग उपस्थित होंगे। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला राशिफल
मन का आज द्विधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव न हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोडने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रुप से लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल
आज शारीरिक और मानसिकरुप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु राशिफल
आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खडी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिकरुप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिवारजनो के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।
मकर राशिफल
आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा।

कुंभ राशिफल
आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिकरुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यो से लाभ भी होगा।
मीन राशिफल
आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा तथा मानसिक रुप से स्वस्थ होने का प्रयास कीजिएगा। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *