टोक्यो में फिर लहराया तिरंगा, भारतीय टीम ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को कर दिया चित्त

टोक्यो में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है, गुरुवार को खेले गये चौथे ग्रुप मैच में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को भारतीय टीम ने 3-1 से हरा दिया, भारत की ये 4 मैचों में तीसरी जीत है। अब इसके खाते में 9 अंक हो गये हैं, वो अपने ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया (12 अंक) के बाद मजबूती से दूसरे क्रम पर विराजमान है, भारतीय टीम का अगले दौर में जाना तय हो चुका है।

बड़ी कामयाबी
भारत के लिये वरुण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल दागे, अर्जेंटीना के लिये एक मात्र गोल 48वें मिनट में स्कुथ कासेला ने किया, शुरुआत के दो क्वार्टर गोलरहित जाने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर के आखिर में गोल कर 1-0 से लीड ली थी, भारत के लिये ये गोल वरुण कुमार ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया था, अब भारत के सामने इस गोल को बचाये रखने की जिम्मेदारी थी। दूसरी ओर मौजूदा चैंपियन ने अपने हमले तेज कर दिये, इसी क्रम में 47वें मिनट में उसे पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे 48 मिनट में गोल में बदलकर स्कुथ कासेला ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

अर्जेंटीना को 3-1 से हराया
मामला फिर वही हो गया, जो तीसरे क्वार्टर के मध्य तक था, अब दोनों टीमें आगे निकलने के लिये होड़ लगा रही थी, इस होड़ में भारतीय टीम को सफलता मिला, उसने 58वें मिनट में गोल कर 2-1 से लीड ले ली, भाकत के लिये ये गोल विवेक सागर ने किया। ये एक मैदानी गोल था।

भारत का हमला तेज
इस गोल से उत्साहित भारतीय टीम ने हमला तेज कर दिया, फिर 59वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, इस पर गोल कर हरमनप्रीत सिंह ने भारत की य़ादगार जीत पक्की कर दी, इस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराया अब भारत को अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान जापान से भिड़ना है।