दिल्ली के दिल में कायम केजरीवाल, BJP हारी पर कांग्रेस का ना पूछो हाल

नई दिल्ली। दिल्ली के राजेंद्र नगर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत हासिल की है। राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर ‘आप’ के दुर्गेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को करीब 11500 वोट से हरा दिया है। दुर्गेश पाठक को कुल 40010 वोट मिले तो बीजेपी के राजेश भाटिया को 28577 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की उम्मीदवार प्रेम लता को महज 1990 वोट मिले।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता की जमानत जब्त
दिल्ली उपचुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी के लिए भी चिंता बढ़ा दी है। केजरीवाल की एंट्री से पहले लगातार 15 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी यहां कोई भी असर नहीं छोड़ पा रही है। भले ही भाजपा की भी बड़ी हार हुई हो, लेकिन कांग्रेस तो पूरी तरह साफ हो चुकी है।

पहला राउंड
AAP-3275
BJP- 1651
Congress-107

दूसरा राउंड
AAP- 5629
BJP- 3232
Congress-194

तीसरा राउंड
AAP- 7834
BJP- 5582

चौथा राउंड
AAP-9494
BJP- 8098
Congress- 369

पांचवां राउंड
AAP- 11179
BJP- 10017

छठा राउंड  
AAP- 14080
BJP- 11103

सातवां राउंड  
AAP- 17491
BJP- 12467
आप प्रत्याशी ने 5024 वोट की बढ़त बनाई।

आठवां राउंड 
AAP- 21095
BJP- 13859
आप प्रत्याशी ने 7236 वोट की बढ़त बनाई।

9वां राउंड
AAP- 25174
BJP- 15054
दुर्गेश पाठक 10121 मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे।

10वां राउंड  
AAP- 27228
Congress- 17085

11वां राउंड के बाद 
AAP- 29139
BJP- 19097
Congress- 1171

12वां राउंड 
AAP- 31300
BJP- 20884

13वां राउंड
AAP- 33191
BJP- 23481

14वां राउंड
AAP- 35667
BJP- 25442

15वां राउंड  
AAP- 38092
BJP- 27181