कर्क राशि वाले खर्च पर कंट्रोल रखें, जानिये 20 सितंबर का राशिफल

मेष- आज आपका मन बेचैन रहेगा। किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बनें, इसका ध्यान रखें। नए काम की शुरुआत आज ना ही करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मित्रों से हानि हो सकती है।
वृषभ – आर्थिक कामों में आज कोई अड़चन आ सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों के मिलने से मन खुश रहेगा। व्यापार में भागीदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करने वालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
मिथुन – आपके दिन का आरंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से होगा। आप खुश रहेंगे। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे। आज खर्च अधिक न हो, इस पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ होगा। हालांकि दोपहर बाद किसी निवेश में ध्यान से पैसा लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा।

कर्क – आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में दर्द की समस्या आ सकती है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। लोगों से सादगीपूर्ण व्यवहार करें। किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो, इसका ध्यान रखें। दोपहर के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायी रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखें।

सिंह -आज सुबह का समय बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आय में वृद्धि होगी तथा धन लाभ होगा। दोपहर के बाद आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को परेशानी हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। मानसिक चिंता बढ़ सकती है। परिजन और संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है।
कन्या -आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। दोस्तों और स्वजनों से उपहार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे। दोपहर के बाद आपमें किसी बात का कन्फ्यूजन रहेगा। जल्दबाज़ी में कोई काम ना करें। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। मित्रों से लाभ होगा।

तुला- आज सुबह आपका मन किसी बात को लेकर चिंता में रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। नौकरी में अधिकारी आप से अप्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक- आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट से बच सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। सभी के साथ आप अच्छा व्यवहार रखें। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। व्यापार में कोई मुश्किल आ सकती है। पार्टनरशिप के काम में आप ध्यान रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु – आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है। सुबह के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। दोपहर बाद मन में कई तरह के नेगेटिव विचार आने से काम में मन नहीं लगेगा। कोई पुरानी चिंता फिर उभर आएगी। किसी पर क्रोध आ सकता है। परिजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें। आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

मकर- बातचीत करते समय क्रोध ना करें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। दोपहर के बाद का समय आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताएं। वाहन सुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

कुंभ- कला के प्रति आज आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। खर्च ज्यादा रहने से आप परेशान हो सकते हैं। संतान से संबंधित कोई चिंता आपको हो सकती है। परंतु दोपहर के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण काम पूरे होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार में साथी कर्मचारियों का साथ आपको मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
मीन- आज आपको सावधान रहना पड़ेगा। परिवार में मतभेद हो सकता है और माता के स्वास्थ्य चिंता रहेंगी। मन में किसी बात की चिंता रहेगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है और प्रतिष्ठा को कलंक पहुंच सकता है। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। संपत्ति के दस्तावेज करते समय में विशेष ध्यान रखें।