कुंभ राशि वाले चिंतामुक्त महसूस करेंगे, जानिये 11 अक्टूबर का राशिफल

मेष- कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ने की सलाह आपको दी जाती है। स्थायी संपत्ति के काम भी टालना होंगे। मानसिक रूप से आप की एकाग्रता में कमी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। दुर्घटना हो सकती है, गाड़ी धीमें चलाएं। दोपहर के बाद स्थितियां बदल सकती है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए काम की शुरुआत आज ना ही करें।
वृषभ- आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारें। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं में रहने वाला है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मीयजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी काम अधूरे रह सकते हैं। फिजूलखर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज कम फल मिलेगा।
मिथुन – आज का आपका दिन लाभकारी है। पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों ही क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-परिवार में आनंद का वातावरण आप को खुश रखेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। बहुत दिनों से अटके सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
कर्क- आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप उलझे रहेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको कार्यालय और व्यापार में थोडा़ संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह – आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। बीमारी के कारण मेडिसिन पर खर्च करना पड़ सकता है। क्रोध और वाणी को वश में रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे। अनैतिक कामों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन को राहत देगा।
कन्या- सुबह का समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में बीत सकता है। पार्टनरशिप काम में ध्यान रखें। व्यापार में ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं है। दोपहर के बाद आप को प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहेंगे। दवाई खरीदने या अस्पताल की फीस पर आकस्मिक खर्च हो सकता है।
तुला – आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। विरोधियों के समक्ष विजय मिलेगी। अॉफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। परिश्रम से प्रगति होगी। संतान के बारे में शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक- मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी। किसी बात को लेकर ज्यादा विचलित ना हो। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर के मामले में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
धनु- पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। दोपहर के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आप की रचनात्मकता में सकारात्मक वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।
मकर- आज कोई महत्वपूर्ण डिसीजन आप ले पाएंगे। मित्रों और प्रियपात्र के साथ मुलाकात सुखद होगी। कोई छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। दोपहर के बाद अरुचिकर घटनाओं से आप का मन अस्वस्थ रहेगा। शारीरिक रूप से आज दोपहर के बाद ताजगी नहीं रख पाएंगे। धन की हानि हो सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज साइन करते समय सावधान रहें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ- आज चिंता मुक्त होने से अाप राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा। दांपत्यजीवन में अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।
मीन- आज का आप का दिन शुभ फलदायी है। आज आप उत्साही बने रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। धार्मिक कामों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। दोपहर के बाद अपने पर संयम रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका बनी रहेगी। धन संबंधित लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।