विक्षिप्त हो चुके हैं स्वामी प्रसाद, सपा विधायक मनोज पांडेय ने पार्टी महासचिव को दी नसीहत

विक्षिप्त हो चुके हैं स्वामी प्रसाद, सपा विधायक मनोज पांडेय ने पार्टी महासचिव को दी नसीहतलखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा में ही विरोध शुरू हो गया है। सपा विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने विरोध जताते हुए नसीहत दी। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हो चुके हैं। मानसिक संतुलन ठीक ना होने की वजह से वह ऐसे बयान दे रहे हैं। पार्टी ने कई बार उनको नसीहत दी बावजूद इसके नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का पार्टी में ही विरोध है। सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य को फिर नसीहत दी।

स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा प्रचारित कर रही है, जैसे राम पहले थे ही नहीं जबकि सच्चाई यह है कि राम की हजारों साल से पूजा होती रही है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाजपा का था। इस कार्यक्रम की वजह से लाखों लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राम पहले से मौजूद हैं तो अरबों रुपया खर्च करने की क्या जरूरत थी? जबकि सरकार शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं दे पा रही है।