भारत बनाम न्यूजीलैंड 3rd T20: रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

न्यूजीलैंड ने यहां सेडन पार्क मैदान पर भारत के खिलाफ जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज चार विकेट खोकर 212 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत को 213 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के लिए कोलिन मुनरो ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के जड़े। मुनरो के अलावा, टिम सेइफर्ट ने 43 और हरफनमौला खिलाड़ी कोलिन डी ग्रांडहोम ने 30 रनों का योगदान दिया। मेहमान टीम की ओर से कुलदीप यादव ने दो जबकि खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

15:49 IST छक्का! क्रुणाल पांड्या 19वें ओवर की आखिरी गेदं पर छक्का जड़ा। भारत को 6 गेंदों में 16 रन चाहिए। कार्तिक और क्रुणाल के बीच 22 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी हो गई है।

15:46 IST छक्का! दिनेश कार्तिक ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। मैच काफी रोमांचक हो गया है।

15:43 IST 18वें ओवर से 18 रन आए। भारत का स्कोर 183/6, जीत के लिए 12 गेंदों में 30 रन चाहिए।

15:41 IST चौका! तीसरी गेंद पर भी क्रणाल ने चौका जड़ा।

15:40 IST छक्का! 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्रुणाल ने कवर की तरफ से छक्का लगाया। उसके बाद अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया।

15:37 IST 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 164/6, जीत के लिए 18 गेंदों में 49 रन चाहिए।

15:34 IST छक्का! कार्तिक ने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का मारा।

15:32 IST छक्का! बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कार्तिक ने एक बेहतरीन छक्का जड़ा।

15:30 IST विकेट! 145 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, एमएस धोनी 2 रन बनाकर आउट। मिचेल ने लिया विकेट।

15:26 IST विकेट! भारत का पांचवा विकेट गिरा, 145 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, हार्दिक पांड्या 21 रन बनाकर आउट। पांड्या स्कॉट को बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन बल्ला उनके हाथ से छूट गया और केन विलियमसन ने कोई गलती नहीं की और एक शानदार कैच लपका।

15:20 IST विकेट! 141 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 38 रन बनाकर आउट। डैरेन मिचेल ने रोहित शर्मा को चलता किया। बड़ा शॉट लगाना चाहते थे रोहित लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं एमएस धोनी।

15:18 IST छक्का! चौके के बाद पांड्या ने एक धमाकेदार स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड  छक्का मारा।

15:17 IST चौका! हार्दिक पांड्या ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा।

15:13 IST छक्का! अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं हार्दिक पांड्या। पहली ही गेंद पर जबरदस्त पुल शॉट मारकर छक्का बटोरा।

15:12 IST 121 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, ऋषभ पंत 28 रन बनाकर आउट। डेब्यू कर रहे ब्लेयर टिकनर ने पंत को अपना पहला टी2 इंटरनेशनल शिकार बनाया।

15:10 IST 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 120/2, जीत के लिए 48 गेंदों में चाहिए 93 रन।

15:06 IST ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी जारी है। हालांकि टिकनर ने जरूर रनों पर थोड़ा अंकुश लगाया हुआ है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/2

15:00 IST सोढी के ओवर की आखिरी गेंद पर पंत का जोरदार प्रहार, 6 रन मिलेंगे

14:59 IST पंत ने सोढ़ी की गेंद पर छक्का जड़ा, इसी के साथ भारत के 100 रन पूरे

14:56 IST ऋषभ पंत आए हैं नए बल्लेबाज, आते ही चौके के साथ खाता खोला और सैंटनर की अगली ही गेंद फिर स्टैंड्स के पार, 6 रन मिलेंगे

BLACKCAPS

@BLACKCAPS

Another for Mitchell Santner! Vijay Shankar finds Colin de Grandhomme on the fence and he goes for a quickfire 43 off 28. 81/2 now in the 9th. LIVE scoring | http://on.nzc.nz/2tf5DzB  ?= @PhotosportNZ

BLACKCAPS के अन्य ट्वीट देखें

14:54 IST भारत को लगा दूसरा झटका, विजय शंकर आउट, स्वीप करने की कोशिश की डीप स्कैवर में डी ग्रैंडहोम ने लपका कैच

14:50 IST विजय शंकर की बेहतरीन टाइमिंग, एकस्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया, इस बार मिड विकेट के ऊपर से फिर छक्का लगा दिया

14:48 IST खराब शुरुआत से उबरा भारत, रोहित और विजय के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

14:46 IST भारत को ये मैच जीतना है तो हर एक ओवर में 1 बाउंड्री बहुत जरुरी है

14:44 IST पावरप्ले के बाद भारत 57/1

14:42 IST रोहित और विजय शंकर के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हो चुकी है

14:41 IST विजय शंकर ने चौका जड़ा, इसी के साथ भारत के 50 रन पूरे

BLACKCAPS

@BLACKCAPS

Two boundaries to finish the 5th over for Sharma. India 49/1 with Mitchell Santner dismissing Dhawan in the first over. LIVE scoring | http://on.nzc.nz/2tf5DzB 

BLACKCAPS के अन्य ट्वीट देखें

14:39 IST रोहित ने सही तरह से कदमों का इस्तेमाल किया और गैप में खेल दिया, 4 रन आएअगली ही गेंद को पिर बाउंड्री पार पहुंचा दिया

14:37 IST 5वां ओवर चल रहा है बड़े शॉट लगाने की जिम्मेदारी उठानी होगी विजय शंकर को, क्योंकि रोहित का विकेट पर रहना बहुत जरुरी

14:36 IST 9 रन दिए टिकनेर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले ओवर में

14:33 IST ब्लेयर टिकनेर आए हैं गेंदबाजी करने, डेब्यू किया है उन्होंने इस मैच में

14:28 IST तेज गति से गेंद आई अच्छे से टाइम किया और 4 रन मिलेंगे विजय शंकर को

14:25 IST अगर भारत को यहां से मैच जीतना है तो रोहित शर्मा को 15 ओवर तक टिकना होगा

14:22 IST विजय शंकर आए हैं तीसरे नंबर पर

14:19 IST ओवर की पांचवी गेंद पर स्लॉग स्वीप लगाने के प्रयास में आउट हुए धवन, भारत को लगा पहला झटका।

14:17 IST न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत करने आए मिशेल सैंटनर की दूसरी गेंद पर धवन ने दनदनाता चौका लगाते हुए खोला अपना और भारतीय टीम का खाता।

14:15 IST दूसरी इनिंग का खेल शुरु। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा और शिखर धवन।

14:06 IST चौके के साथ खत्म हुआ खलील अहमद का ओवर। निर्धारित 20 ओवर में उन्होंने बनाए 212 रन। भारत को मिला 213 रनों का लक्ष्य।

14:04 IST पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद अच्छी वापसी करते हुए खलील अहमद, अगली तीन गेंदों में दिया मात्र 1 रन।

14:02 IST छक्का! खलील अहमद लेकर आए पारी का आखिरी ओवर और टेलर ने छक्के से किया उनका स्वागत।

14:01 IST भुवी का सफल ओवर समाप्त 19वें ओवर से आए 8 रन।

14:00 IST ओवर की पांचवी गेंद पर मिशेल के बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद बाउंड्री के पारी। न्यूजीलैंड ने पूरे किए 200 रन।

13:58 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए अनुभवी रॉस टेलर।

13:56 IST भुवनेश्वर कुमार लेकर आए पारी का अपना आखिरी ओवर और दूसरे ही गेंद पर उन्होंने वाइड यॉर्कर डालकर ग्रैंड होम को किया आउट, न्यूजीलैं को लगा चौथा झटका। ग्रैंडहोम ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में बनाए 30 रन।

13:54 IST 18 ओवर समाप्ता, न्यूजीलैंड 192/3

13:52 IST चौका! अगली ही गेंद पर मिशेल ने कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल कर लगाया दन दनाता हुआ चौका।

13:51 IST हार्दिक पांड्या लेकर आए पारी का 18वां ओवर और पहली ही गेंद पर कैच उठी, लेकिन मुश्किल मौके को रोहित शर्मा पकड़ नहीं पाए।

13:49 IST चौका! आखिरी गेंद पर यॉर्कर डालने के प्रयास में फुल टॉस डाल बैठे भुवी। ग्रैंड होम ने मात्र गेंद को दिशा दिखाते हुए अंपायर के ऊपर से गेंद निकाली और बटौरा चौका। 17वें ओवर से आए 15 रन, न्यूजीलैंड 182/3

13:46 IST चौके पर चौका। इस बार ग्रैंड होम ने पॉइंट के ऊपर से लगाया शानदार चौका लगाया। ग्रैंड होम इसी के साथ 24 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

13:45 IST भुवनेश्वर कुमार लेकर आए पारी का 17वां ओवर और पहली ही गेंद पर डि ग्रैंड होम ने लगाया चौका।

13:44 IST पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे क्रुणाल पांड्या की हुई आज जमकर पिटाई। 4 ओवर में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए लुटाए 53 रन। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 167/3

13:43 IST चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में डेरिल मिशेल के बल्ले का लगा बाहरी किनारा और थर्ड मैन की दिशा में लगा चौका।

13:41 IST अगला ओवर लेकर आए क्रुणाल पांड्या और एक बार फिर छक्के से हुए उनका स्वागत। इस बार ग्रैंड होम ने डिप मिड विकेट की दिशा में लगाया छक्का।

13:39 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए डेरिल मिशेल​। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 151/3

13:37 IST आउट! शॉट पिच डिलिवरी पर विलियमसन हुए आउट। कुलदीप यादव ने पकड़ा आसान सा कैच। 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे विलियमसन।

13:36 IST चौका! विलियमसन की एक और शानदार कवर ड्राइव, फील्डर को नहीं दिया हिलने तक का मौका।

13:34 IST गेंदबाजी में बदलाव, खलील अहमद लेकर आए पारी का 15वां ओवर और पहली ही गेंद पर विलियमसन ने चौके से किया उनका स्वागत। विलियमसन की पारी का यह दूसरा चौका है।

13:33 IST कुलदीप का सफल ओवर समाप्त, 14वों ओवर से आए मात्र 5 रन। न्यूजीलैंड 140/2

13:33 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए कोलिन डी ग्रैंड होम।

13:31 IST  कुलदीप लेकर आए अगला ओवर, दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए मुनरो। लॉन्ग ऑन की दिशा में हार्दिक पांड्या ने पकड़ा कैच। आउट होने से पहले मुनरो ने बनाए 76 रन।

13:31 IST हार्दिक पांड्या के ओवर से आए 17 रन।

13:29 IST चौका! अगली ही गेंद पर मुनरो को फिर मिला चौका। गेंद पर बल्ले का किनारा लगते हुए शॉर्ट थर्ड मैन के पास गई, वहां कुलदीप के लिए मुश्किल मौका लेकिन वो पकड़ नहीं पाए।

13:27 IST छक्का! अपने जीवन दान का फायदा उठाते हुए मुनरो, लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाया लंबा छक्का। इसी के साथ मुनरो 71 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

13:26 IST चौका! आज के दान किसमत मुनरो के साथ आउट फील्ड में मिस फील्डिं की वजह से मुनरो को मिला चौका।

13:25 IST 13वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या और पहली ही गेंद पर उन्होंने मुनरो को आउट करने का मौका बनाया, लेकिन खलील अहमद ने छोड़ा कैच। मुनरो को यह जीवन दान देना भारत के लिए महंगा साबित हो सकता है।

13:24 IST 13:24 IST आखिरी गेंद पर एक बार फिर गुगली से कुलदीप ने विलियमसन को किया परेशान। 12वें ओवर से आए 8 रन, न्यूजीलैंड 118/1। मुनरो 60 ओवर विलियमसन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

13:23 IST 12वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने चौथी गेंद पर गुगली से विलियमसन को चखाया, लेकिन किसमत विलियमसन के साथ और उन्हें मिला चौका।

13:20 IST चौका! ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद मुनरो ने ओवर की समाप्ती चौके के साथ की। 11वें ओवर से आए 14 रन। न्यूजीलैंड 110/1

13:18 IST छक्का! 11वां ओवर लेकर आए क्रुणाल पांड्या की पहली गेंद पर मुनरो ने जड़ा एक और छक्का। इसी के साथ उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया अपना अर्धशतक।

13:17 IST ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर स्टंपिंग की अपील, अंपायर थर्मड अंपायर के पास गए, लेकिन विलियमसन क्रीज पर थे। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 96/1

13:16 IST छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर मुनरो ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में लगाया शानदार छक्का। यह मुनरो की पारी का तीसरा छक्का है।

13:15 IST कुलदीप यादव लेकर आए अगला ओवर, इस ओवर में उनकी नजरें एक और विकेट लेकर दबाव न्यूजीलैंड पर बनाने की होगी।

13:14 IST  क्रुणाल पांड्या का शानदार ओवर, 9वें ओवर से आए 4 रन। न्यूजीलैंड का स्कोर 87/1

13:13 IST  धोनी की यह टी20 इंटरनेशनल में 34वीं स्टंपिंग थी। धोनी टी20 में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेट कीपर है।

13:12 IST क्रुणाल पांड्या लेकर आए पारी का 9वां ओवर।

13:06 IST कुलदीप की गेंद पर धोनी की जबरदस्त स्टंपिंग, साइफर्ट की गिल्लियां बिखेर कर रख दी

13:02 IST भारत को यहां पर विकेट की सख्त जरुरत है, अब कुलदीप यादव को लाने का समय आ गया है

13:01 IST क्रुणाल पंड्या के ओवर में 2 छक्के और 1 चौके के साथ 20 रन आए

12:56 IST बड़ी हिट मनरो के बल्ले से, ऑन साइड में अच्छे शॉट्स खेलते हैं, 6 रन आएंगे, अगली ही गेंद पर फिर चौका जड़ दिया

12:55 IST पावरप्ले का आखिरी ओवर डालेंगे क्रुणाल पंड्या

BLACKCAPS

@BLACKCAPS

Seifert 27* and Munro 18* push the score to 46/0 after the opening 5 overs at Seddon Park. India winning the toss and opting to bowl first. LIVE scoring | http://on.nzc.nz/2tf5DzB  ? = @PhotosportNZ

BLACKCAPS के अन्य ट्वीट देखें

12:53 IST न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत, साइफर्ट और मनरो क्रीज पर डटे

12:48 IST खलील की गेंद पर साइफर्ट ने चौका जड़ा, अगली ही गेंद पर छक्का मार दिया, पिछले ओवर में भुवी ने सिर्फ 3 रन दिए थे उसकी कसर यहां पूरी कर रहे हैं

12:42 IST मनरो को क्रीज से बाहर निकलने का मौका नहीं दे रहे हैं भुवी

BLACKCAPS

@BLACKCAPS

Congratulations to the @WHITE_FERNS on a 3-0 series victory over India. Epic stuff in the Double-Headers! Highlights + Scorecard | http://on.nzc.nz/2GFc471  ?= @PhotosportNZ

21 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

12:37 IST बहुत जल्दी पिक किया स्लोअर वन, जोर मारने की कोशिश नहीं की सिर्फ टाइम किया, 4 रन मिलेंगे साइफर्ट को

12:35 IST न्यूजीलैंड को पता है अगर उन्हें भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में लाना है तो बोर्ड पर 180-190 रन होने चाहिए

12:32 IST आक्रमक शुरुआत मनरो की भुवी की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया

12:29 IST पहला ओवर डालेंगे भुवनेश्वनर कुमार

12:28 IST टिम साइफर्ट और कॉलिन मनरो क्रीज पर

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें

BLACKCAPS

@BLACKCAPS

Blair Tickner is Twenty20 International #82 for New Zealand. Presented his cap by @CentralStags teammate Doug Bracewell.

BLACKCAPS के अन्य ट्वीट देखें

12:21 IST नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर आज न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू कर रहे हैं, लोकी फर्ग्युसन को आराम दिया गया है

BCCI

@BCCI

NZ XI: T Seifert, C Munro, K Williamson, D Mitchell, R Taylor, C de Grandhomme, M Santner, S Kuggeleijn, T Southee, I Sodhi, B Tickner

47 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

12:10 IST भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है. युजवेंद्र चहल की जगह  कुलदीप यादव को लाया गया है

BCCI

@BCCI

Captain @ImRo45 calls it right at the toss and elects to bowl first in the series decider

Twitter पर छबि देखें

BCCI

@BCCI

One change to our Playing XI for today’s game. Kuldeep comes in place of Chahal. pic.twitter.com/nUmmgKhKwz

Twitter पर छबि देखें
139 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

12:02 IST भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

BCCI

@BCCI

Captain @ImRo45 calls it right at the toss and elects to bowl first in the series decider

110 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

BCCI

@BCCI

We’re back at the Seddon Park for the series decider

133 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

11:51 IST गेंदबाजी में टिम साउदी, ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी में ग्रांडहोम और स्कॉट कुजेलेजिन का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावी नहीं रहा है। आखिरी मैच में इन दोनों को अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाना होगा।

11:42 IST किवी टीम की बात की जाए टिम सेइफर्ट ने पहले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया था वह उसे दोहराने की कोशिश करेंगे। कोलिन मनुरो अपने पसंदीदा प्रारूप में फॉर्म में आ चुके हैं। कप्तान केन विलियम्सन का बल्ला भी अच्छा बोल रहा है।

11:30 IST कुलदीप यादव ने टी-20 सीरीज में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। अब देखना होगा कि क्या आखिरी मैच में रोहित, कुलदीप को मौका देते हैं या नहीं।

11:29 IST भारत के बल्लेबाजों से ज्यादा  गेंदबाजों को इस मैच में सावधान रहना होगा। टीम के पास अनुभव की बात की जाए तो भुवनेश्वर कुमार हैं। बीच के ओवरों में पिछले मैच में क्रूणाल पंड्या ने अच्छा किया था और उनका साथ देने के लिए युजवेंद्र चहल भी मौजूद हैं।

11:27 IST मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी और युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत पर जिम्मेदारी होगी।

11:22 IST मैच जीतने के लिए टीम बल्लेबाजी में एक बार फिर रोहित शर्मा पर निर्भर रहेगी जिन्होंने दूसरे मैच में बेहतरीन पारी खेल बता दिया कि अगर उनका बल्ला चल गया तो वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें साथ की जरूरत होगी जो शिखर धवन अच्छे से देना जानते हैं।

11:17 IST भारतीय टीम में बदलाव की संभावना लगभग न के बराबर है। रोहित, विजय शंकर को हालांकि बाहर बैठा सकते हैं क्योंकि टीम के पास पर्याप्त गेंदबाज हैं। उन्होंने दूसरे मैच में गेंदबाजी नहीं की थी। बल्लेबाजी में भी वह अच्छा योगदान नहीं दे पाए थे।

11:12 IST भारत के लिए दूसरे मैच में सब कुछ सही रहा था। उसके गेंदबाजों ने पहले मैच की तरह रन नहीं लुटाए थे। एक बार फिर उसके गेंदबाजों पर यही जिम्मेदारी होगी।

11:10 IST पहले मैच में करारी हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में शानदार वापसी कर न्यूजीलैंड में अपनी पहली टी-20 जीत हासिल की थी। इससे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के लिए आखिरी मैच निर्णायक बन गया है।

11:04 IST भारतीय टीम अगर आज ये मैच जीत जाती है तो यह न्यूजीलैंड की जमीन पर उसकी पहली टी-20 सीरीज जीत होगी।

11:03 IST भारतीय टीम रविवार को सेडन पार्क में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में उतरेगी तो उसकी नजरें इस लंबे दौरे का अंत एक और ऐतिहासिक जीत के साथ करने पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *