प्रियंका चोपड़ा के घर में फिर गूंजने वाली है शहनाई, देसीगर्ल बनेंगी जेठानी

बीते साल के आखिरी दिनों में प्रियंका चोपड़ा की शादी के दौरान एक और चेहरा था जो दुल्हन नजर आ रहा था. वह चेहरा था प्रियंका के पति निक जोनास के भाई जो जोनास की गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर का. अब सोफी जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की देवरानी बनने जा रही हैं. इस बात का इशारा खुद प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया वॉल से दिया है.

सोफी टर्नर के 23वें जन्मदिन पर अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती हैं. पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं प्रियंका ने शुक्रवार को एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें टर्नर अपने बॉयफ्रेंड गायक जो जोनस के साथ नजर आ रही हैं. देखिए यह तस्वीर…

                                           ये हैं प्रियंका के देवर और होने वाली देवरानी, फोटो साभार: Instagram@priyankachopra

बॉलीवुड की देसीगर्ल प्रियंका ने सोफी टर्नर को ‘सबसे सुंदर’ और ‘मजेदार’ शख्सियत बताया. तस्वीर के साथ उन्होंने कहा, “सोफी को जन्मदिन की बधाई. मैं आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती. आप खूबसूरत दिखेंगी. आपका वर्ष शानदार रहे. जे सिस्टर्स हमेशा के लिए. जो जोनस आप सबसे विचारशील शख्सियत हैं.”

प्रियंका चोपड़ा की शादी में सारी लाइम लाइट ले गया उनकी विदेशी देवरानी का देसी स्'€à¤µà¥ˆà¤—...

जो ने वर्ष 2017 में टर्नर को प्रोपज किया था. कथित तौर पर दोनों गर्मियों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Jo jonas holding hand sofi

याद दिला दें कि प्रियंका और निक ने पिछले साल नवंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी. टर्नर और जो भी देश में आयोजित शादी और रिसेप्शन में शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *