प्रियंका के रोड शो पर बोले केजरीवाल, दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस की जमानत होगी जब्त

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दिल्ली में रोड शो से पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस की सातों सीटों पर जमानत जब्त हो रही है। वहीं दिल्ली में बुधवार को पीएम मोदी की रैली भी होनी है और केजरीवाल ने उनकी रैली से पहले पीएम मोदी से तीन सवाल किए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका जी से निवेदन करूंगा कि वो दिल्ली में अपना समय खराब कर रही हैं। उनकी पार्टी की सातों सीटों पर जमानत जब्त हो रही है। उनके आने से आम आदमी पार्टी के कुछ वोट ही कटेंगे। मैं प्रियंका जी से अपील करूंगा कि वो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जाकर रैली करनी चाहिए।

आपको बात दें कि प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर दिल्ली लोकसभा व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो है। उत्तर पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन में प्रियंका गांधी का रोड शो बुधवार को सीलमपुर के ब्रह्मपुरी पुलिया से शुरू होकर यमुना विहार डीटीसी बस डिपो पर समाप्त होगा। जबकि, दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह के समर्थन में प्रियंका गांधी का रोड शो दक्षिणपुरी के विराट सिनेमा से शुरू होकर टीगरी रेड लाइट प समाप्त होगा।

वहीं केजरीवाल ने पीएम मोदी की रैली से पहले भी उनसे तीन सवाल पूछे हैं। केजरीवाल का पहला सवाल है कि दिल्ली में सीलिंग को रोकने के लिए बीजेपी अध्यादेश क्यों नहीं लाई?, दूसरा सवाल 2014 में रामलीला मैदान से पीएम मोदी ने कहा था कि दिल्ली की सातों सीटें बीजेपी को देने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे, उन्होंने अभी तक ऐसा क्यों नहीं किया?, तीसरा सवाल मोदी जी के पाकिस्तान के साथ क्या संबंध है, इमरान खान क्यों कह रहे हैं कि मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनाओ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *