भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 386 रनों का टारगेट, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़ा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने मैच जीतने के लिए 386 रन का लक्ष्य है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाए।

भारत को अच्छी शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दिलाई। दोनों ने 25 ओवर में ही 200 पार कर दिए थे। रोहित ने 83 गेंदों अपना शतक पूरा किया, जबकि गिल ने 73 गेंदों में शतक पूरा किया। रोहित और गिल के बाद ईशान भी आउट हो गए। 36 गेंदों में हार्दिक ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

IND 385/9 (50)

05:00 PM: हार्दिक पांड्या ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 54 रन की पारी खेली और वे आउट हो गए। 49वें ओवर की चौथी गेंद पर उनका विकेट गिरा।

04:57 PM: शार्दुल ठाकुर के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरा, जिन्होंने 25 रन टीम के लिए बनाए। भारत का स्कोर 360 के पार हो गया है। हार्दिक पांड्या का साथ देने कुलदीप यादव आए हैं।

04:48 PM: हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने 17 रन 46वें ओवर में बनाए, जिसमें हार्दिक ने एक छक्का और एक चौका जड़ा, जबकि  शार्दुल ने चौका लगाया।

04:43 PM: भारत के रनों के रफ्तार धीमी हो गई है। स्कोर 320 के पार जरूर है, लेकिन 6 विकेट गिर चुके हैं। आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं।

04:27 PM: भारत की टीम ने 310 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 8 ओवर का खेल बाकी है। 5 विकेट गिर चुके हैं। हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।

04:17 PM: भारत की टीम को पांचवां झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा, जो 9 गेंदों में 14 रन बना सके। न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी की है, क्योंकि पहले विकेट के लिए 210 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई थी।

04:04 PM: विराट और सूर्या ने ब्रेसवेल के ओवर में पहली पांच गेंदों पर 5 सिंगल लिए थे और छठी गेंद पर सूर्या ने लंबा छक्का लगा दिया।

03:58 PM : विराट कोहली और ईशान किशन के बीच एक रन को लेकर हां-ना हां-ना हुई और ईशान किशन रन आउट हो गए। विराट के लिए ईशान ने अपने विकेट की बलि दे दी। सूर्यकुमार यादव अब क्रीज पर आए हैं।

03:50 PM : रोहित और गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली और ईशान किशन ने कमान संभाली है। दोनों ने कुछ शॉट खेले हैं।

03:40 PM : भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा, जो 112 रन बनाकर चलते बने। वे इस सीरीज में 360 रन बनाने में सफल रहे। उनके बाद ईशान किशन आए हैं, लेकिन विराट कोहली ने अपने हाथ दिखाए हैं।

03:26 PM : 212 रन के बाद भारत का पहला विकेट गिरा। रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा, जब माइकल ब्रेसवेल ने उनको 101 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। विराट कोहली अब बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

03:18 PM : रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में शतक पूरा किया। लंबे समय के बाद उनके बल्ले से शतक निकला है। जल्द ही शुभमन गिल ने भी शतक पूरा किया। 26वें ओवर में ही दोनों ने शतक पूरा किया। गिल ने महज 73 गेंदों में शतक पूरा किया।

03:16 PM : भारत की आधी पारी समाप्त हो गई है। 200 से ज्यादा रन बन चुके हैं। रोहित और गिल शतक के बेहद करीब हैं।

03:09 PM : भारत के दोनों ओपनर अब शतक की ओर हैं। दोनों ने 90-90 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

03:00 PM : भारत का स्कोर 170 के पार हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा शतक की ओर हैं। वे लंबे समय से वनडे क्रिकेट में शतक नहीं जड़ पाए हैं।

02:52 PM : भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड बेबस नजर आ रही है, क्योंकि पहला विकेट भी टीम को नहीं मिला है और स्कोर 19 ओवर में 160 के पार है। रोहित शर्मा और शुभमन 70-70 से ज्यादा रन बना चुके हैं। दोनों छोर से रन आ रहे हैं।

02:34 PM : भारत की टीम का स्कोर 140 है और अभी सिर्फ 16 ओवर का खेल हुआ है। इससे पता चलता है कि भारत पूरी तरह से कंट्रोल में है। भारत ने कोई विकेट नहीं खोया है। न्यूजीलैंड की टीम ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने की ओर देख रही होगी, क्योंकि दोनों तरफ से रन बनते जा रहे हैं।

02:26 PM : रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ 50 रन पूरे किए। भारत का स्कोर 110 के पार हो गया है।

02:20 PM : शुभमन गिल ने महज 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज में उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा है।

02:14 PM : रोहित और गिल के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बौने नजर आ रहे हैं। वे हर दूसरे-तीसरे ओवर में 2-3 बाउंड्री मारने में सफल हो रहे हैं। रोहित 39 और गिल 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। स्कोर 80 के पार है।

02:02 PM : रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया। खासकर शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आए। वे लगातार चौके-छक्के जड़ रहे हैं। 8वें ओवर में ही टीम ने 60 रन पूरे कर लिए।

1:47 PM : जैकोब डफी के 5वें ओवर में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अपने हाथ खोले। गिल ने फाइनल लेग की दिशा में पारी का पहला छक्का लगाया, वहीं रोहित शर्मा ने सामने की तरफ 6 रन बटोरे, 5 ओवर के बाद भारत 31 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के। रोहित 17 और गिल 12 रन बनाकर क्रीज पर।

1:41 PM : पारी का तीसरा ओवर लेकर आए जैकोब डफी के ओवर में रोहित शर्मा ने बैक टू बैक चौके लगाए। रोहित अच्छे टच में दिख रहे हैं। आज फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

1:34 PM : भारत की टीम ने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन बनाए, जिसमें एक रन वाइड का शामिल था।

1:30PM : भारत की टीम ने बल्लेबाजी की शुरुआत कर ली है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपन करने उतरे, जबकि जैकब डफी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। वे डेब्यू कर रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर

इस मैच को जीतकर भारत की टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बनना चाहेगी। भारत की टीम इंदौर के अभेद्य किले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत ने यहां जितने वनडे मैच खेले हैं, उन सभी में जीत हासिल की है। ऐसे में कीवी टीम के लिए सीरीज का आखिरी मैच जीतना मुश्किल होने वाला है।

इस मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे होगा, जबकि मैच की पहली बॉल एक बजकर 30 मिनट पर होगी। भारत के लिए ये आखिरी वनडे मैच है, क्योंकि अब टी20 सीरीज होगी और इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। ऐसे में भारत की टीम अपने मोमेंटम को बरकरार रखना चाहिए और मैच जीतकर कीवी टीम का सफाया करना चाहेगी।