नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेताहरियाणा में जारी सियासी हलचल के बीच नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। थोड़ी दे बात नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज शाम 5 बजे राज्यपाल सैनी को शपथ दिलवा सकते हैं।  बता दें कि नायब सैनी हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वह हरियाणा में भाजपा के ओबीसी चेहरे हैं। इसके साथ ही मनोहरलाल खट्टर की विदाई तय हो चुकी है। बताया जा रहा है कि एमएल खट्टर इस बार करनाल से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।

भाजपा की विधायक दल की बैठक में नायब सैनी का नाम तय किया गया है। एक बार अनिल विज का नाम भी चर्चा में आया था। हालांकि जिस तरह से वह बैठक के बाद निकले हैं, उससे लगता है कि वह नाराज हैं। बताया जाता है कि सैनी खट्टर के करीबी रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और जेजेपी में दरार आ गई थी। इसके बाद भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के दम पर सरकार का पुनर्गठन कर डाला और जेजेपी को किनारे कर दिया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक पहले से ही सीएम पद के लिए नाम तय करके आए थे। मीटिंग में केवल विधायकों की राय ली गई। वहीं एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने मनोहरलाल खट्टर की तारीफ की थी और कहा था कि एक समय वह खट्टर के साथ बाइक पर बैठकर जाया करते थे.

कौन हैं नायब सैनी

नायब सैनी हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के बड़े चेहरे हैं। 1996 में को राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। 2002 में वह भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बने। इसेक बाद उन्हें 2012 में अंबाला में भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। 2014 मे मोदी सरकार आने के बाद उनका कद तेजी से बढ़ा। 2014 में उन्होंने नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव जीता था। 2016 में वह खट्टर सरकार में राज्यमंत्री बने। 2019 में वह लोकसभा चुनाव में उतरे और जीतकर आए। पिछले साल उन्हें हरियाणा में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दे दी गई।