राजा भैया की बहन ने तलाक के बाद राजघराने के इस राजनेता से की शादी, जानिये क्या करती हैं विभा सिंह

लखनऊ। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भदरी रियासत के राजकुमार और कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, साल 1993 से वो लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं, राजा भैया भदरी शाही परिवार के इकलौते राजकुमार और राजनीति करने वाले शख्स हैं, राजा भैया की बहन विभा की शादी खैरागढ राजपरिवार में हुई है, आइये जानते हैं कौन है और क्या करती हैं विभा सिंह।

मौसेरी बहन

विभा सिंह राजा भैया की मौसेरी बहन है, विभा के पिता कुंडा के पास ही अंतु रियासत से महाराज लाल तेज बहादुर सिंह हैं, विभा ने 28 अप्रैल 2017 को अक्षय तृतीया के दिन खैरागढ राजपरिवार के राजा देवव्रत सिंह से शादी रचाई थी।

पति राजनीति में

देवव्रत सिंह छत्तीसगढ के राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा सांसद थे, वो कई बार विधायक भी रहे, फिलहाल छत्तीसगढ जनता कांग्रेस के टिकट पर विधायक हैं, राजा भैया की बहन की ये दूसरी शादी है, इससे पहले उनकी एक और शादी हुई थी, पति से तलाक के बाद उन्होने ये शादी की। पहली शादी से भी एक बेटी है।

देवव्रत की भी दूसरी शादी

देवव्रत सिंह की भी ये दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी पद्मा सिंह से हुई थी, 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, इस शादी से देवव्रत सिंह के दो बच्चे हैं। भा सिंह ने लखनऊ में करीब 15 सालों तक पत्रकारिता की है, पत्रकारिता के साथ ही वो विज्ञापन कंपनी भी चलाती हैं, शादी के बाद वो इस काम को जारी रखे हुए है या नहीं, इस बार में कोई जानकारी नहीं है, राजा भैया की बहन संपत्ति के मामले में उनसे भी ज्यादा अमीर हैं।