दिल्ली में श्रद्धा की तरह अब किसका कत्ल, मिली टुकड़ों में कटी लड़की की लाश

दिल्ली में श्रद्धा की तरह अब किसका कत्ल, मिली टुकड़ों में कटी लड़की की लाशदिल्ली में श्रद्धा की तरह एक और कत्ल हुआ है। गीता कॉलोनी में फ्लाइओवर के पास एक महिला की लाश कई टुकड़ों में बंटी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ताल शुरू की गई है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को लाश के टुकड़े मिलने की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। आसपास के इलाके में लापता महिलाओं को लेकर पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की जा रही है।

माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में किसी ने शव के टुकड़ों को यहां आकर फेंका है। समझा जा रहा है कि घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है। कत्ल करने के बाद शव को टुकड़ों में बांटा गया और फिर गीता कॉलोनी के फ्लाओवर के पास आकर ठिकाने लगा दिया गया।

इससे पहले दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में श्रद्धा की इसी तरह हत्या करके टुकड़ों में बांटकर उसे शव को ठिकाने लगा दिया गया था। श्रद्धा के प्रेमी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। आफताब अभी जेल में है।