क्या मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के परिवार के सदस्यों को कर दिया अनफॉलो? जोरों पर ब्रेकअप की चर्चा

क्या मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के परिवार के सदस्यों को कर दिया अनफॉलो? जोरों पर ब्रेकअप की चर्चामलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब अर्जुन वेकेशन पर गए और उन्होंने फोटोज शेयर कीं। उनके साथ मलाइका नजर नहीं आईं। इसके बाद मलाइका मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अकेले ही पहुंचीं। अभी तक कपल की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन ये अफवाहें और जोर पकड़ती जा रही हैं। हाल के दिनों में यह नोटिस किया गया है कि मलाइका अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रेरित करने वालीं लाइनें शेयर कर रही हैं जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्जुन के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं है। शनिवार की सुबह उन्होंने एक बार फिर से ऐसा ही पोस्ट शेयर किया।

मलाइका ने एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा है, ‘गुड मॉर्निंग, बदलाव जिंदगी का नियम है। और जो लोग केवल बीता हुआ कल और वर्तमान देखते हैं वे भविष्य को मिस कर देते हैं।’ इसके अलावा बीते दिन भी उन्होंने ऐसा ही पॉजिटिव मैसेज शेयर किया। उस स्क्रीनशॉट के साथ एक रेडिट यूजर ने लिखा कि ‘उन्होंने जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और बोनी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। वह अभी भी अर्जुन को फॉलो कर रही हैं। वह कुशा को फॉलो नहीं करतीं।’ क्या वाकई ऐसा है कि मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है इस रिपोर्ट में बताते हैं।

क्या है सच्चाई
दरअसल, मलाइका केवल अर्जुन की बहन अंशुला को फॉलो करती थीं लेकिन अब उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वह अर्जुन को फॉलो कर रही हैं। दूसरी तरफ अंशुला अभी भी मलाइको को फॉलो कर रही हैं।

यूजर्स ने क्या कहा
नेटिजन्स ने रेडिट यूजर के पोस्ट पर कमेंट किया और बताया कि मलाइका कभी भी जाह्नवी और खुशी को फॉलो नहीं करती थीं। एक ने कहा, ‘उन्होंने अंशुला को अनफॉलो कर दिया है तो यह कन्फर्म है। अंशुला कभी भी मल्ला को पसंद नहीं करती थी। उसने अर्जुन को मल्ला की बिल्डिंग में अपार्टमेंट लेने से भी रोक दिया था। मल्लाा कभी बी बोनी कपूर को फॉलो नहीं करती थीं।’ एक यूजर ने कहा, ‘अंशुला और मलाइका एक दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती थीं । मुझे लगता है कि जरूर दोनों में विवाद हुआ है और यह निश्चित रूप से अर्जुन के लिए बड़ा कारण है।’